बिहार के कौनसे 3 खिलाड़ी चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में लेंगे हिस्सा?
चीन में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए बिहार के आकाश कुमार, शैलेश कुमार और श्वेता शाही चयनित हुए हैं। छपरा के आकाश ने तलवारबाज़ी में 2016 और 2020 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। जमुई के शैलेश ने फ्रांस में पैरा-ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, रग्बी में नालंदा की श्वेता भाग लेंगी।
read more at News18 हिंदी


