Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के छपरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा, 2 पक्षों के बीच गोलीबारी में एक शख्स की हुई मौत

short by खुशी / on Tuesday, 21 May, 2024
बिहार के छपरा में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान हुए विवाद के बाद मंगलवार सुबह दोबारा 2 पक्षों में हिंसा हो गई। इस दौरान गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद शहर में 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।