बिहार के नालंदा में बदमाशों ने गन पॉइंट पर बैंक से लूटे ₹14 लाख, 16 दिनों में ऐसी दूसरी घटना
नालंदा (बिहार) में अज्ञात बदमाशों ने गन पॉइंट पर मंगलवार को दिनदहाड़े अस्थावां थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से ₹14 लाख लूट लिए। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने बैंककर्मियों से मारपीट की और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गौरतलब है, ज़िले में 3 जुलाई को इस बैंक की महमदपुर रामघाट शाखा में ₹11 लाख की लूट हुई थी।
read more at Twitter


