बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पटना में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का मंगलवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना स्थित उनके आवास, बिहार विधानमंडल और बीजेपी व आरएसएस के कार्यालय में रखा गया था। सुशील मोदी का सोमवार को 72-वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


