Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से किया गया सम्मानित

short by खुशी / on Saturday, 30 March, 2024
दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।