बिहार के भागलपुर में 4 मिनट के अंदर हुए 2 बम विस्फोट, धमाके का वीडियो आया सामने
भागलपुर (बिहार) में मंगलवार रात 9 बजे के आसपास 4-मिनट के अंतराल पर 2 बम विस्फोट हुए जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक बदमाश ने कमलनगर कॉलोनी और सरयूराय गर्ल्स हाईस्कूल के पास स्थित दुकान के संचालकों से रंगदारी वसूलने के लिए बम फोड़े और भाग गया। गौरतलब है, 24 जून को हुसैनाबाद में बम विस्फोट हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


