Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के भोजपुर ज़िले में मेरे काफिले पर हुआ हमला, पत्थर फेंके गए: उपेंद्र कुशवाहा

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 30 January 2023
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को दावा किया कि बिहार के भोजपुर ज़िले में उनके काफिले पर हमला किया गया। कुशवाहा ने ट्वीट किया, "भोजपुर ज़िले के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुज़रने के दौरान मेरी गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया और पत्थर फेंके।"