Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के मंत्री ज़मा के काफिले के वाहन का हुआ ऐक्सीडेंट, 1 होमगार्ड की मौत व 4 सिपाही घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 5 December, 2023
रोहतास (बिहार) में सोमवार रात को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा खान के एस्कॉर्ट वाहन का भीषण ऐक्सीडेंट हो गया जिसमें गाड़ी चला रहे होमगार्ड की मौत हो गई जबकि 2 महिला पुलिसकर्मी सहित 4 सिपाही घायल हो गए। हादसे के समय मंत्री ज़मा कैमूर से पटना लौट रहे थे। बकौल प्रत्यक्षदर्शी, संतुलन बिगड़ने के बाद वाहन पलट गया था।