बिहार के मोतिहारी में अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने बनाया 'बंधक'
मोतिहारी (बिहार) में बुधवार को अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया। बकौल रिपोर्ट्स, विधायक ने पीड़ितों को ₹12,000-₹12,000 मुआवज़े का आश्वासन दिया था जिससे नाराज़ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मोतिहारी में बीते दिनों आग लगने से 60 घर जले थे और 3 बच्चों की मौत हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


