Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के युवक की ओडिशा ट्रेन हादसे के 27 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत

short by अनिल कुमार / on Friday, 30 June, 2023
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के 27 दिन बाद गुरुवार को इलाज के दौरान मनीष कुमार नामक एक युवक की मौत हो गई। बिहार के जमुई के रहने वाले मनीष का कटक मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल आईसीयू में इलाज चल रहा था। ऐम्बुलेंस के ज़रिए मनीष का शव लाया जा रहा है जो संभवत: शुक्रवार को जमुई पहुंचेगा।