Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के विधायक का दावा- पेट्रोल पंप पर एसयूवी में डीज़ल की जगह डाला गया पानी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 9 September 2021
सिकटा (बिहार) से भाकपा माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के अनुसार, एक पेट्रोल पंप पर उनकी एसयूवी में 51-लीटर डीज़ल की जगह पानी भर दिया गया। बकौल विधायक, आधा किलोमीटर चलकर एसयूवी रुक गई थी और मैकेनिक की जांच में पता लगा कि फ्यूल टैंक में पानी भरा था। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।