बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के हेलीकॉप्टर की ली गई तलाशी
समस्तीपुर (बिहार) में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई। हालांकि, इस दौरान वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे और तलाशी में कुछ नहीं मिला। प्रशासन के इस रवैये पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई जिसपर पुलिस ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हेलीकॉप्टर की जांच की गई।
read more at हिन्दुस्तान


