Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा कपड़ा

short by अनिल कुमार / on Saturday, 26 August, 2023
भागलपुर (बिहार) में एक सरकारी अस्पताल में 6 माह पहले एक गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गलती से उसके पेट में कपड़े का टुकड़ा छोड़ दिया था जिसे अब ऑपरेशन कर निकाला गया है। दरअसल, पेट दर्द की शिकायत पर जब महिला प्राइवेट अस्पताल पहुंची तब जांच में यह खुलासा हुआ। बकौल डॉक्टर, फिलहाल महिला स्वस्थ है।