बिहार के सरकारी कर्मियों को आज से मिलना शुरू होगा अक्टूबर माह का वेतन
बिहार के वित्त विभाग के एक आदेश के मुताबिक, दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य सरकार के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन आज (18 अक्टूबर) से मिलना शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के करीब 5 लाख सरकारी कर्मियों और करीब 4 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


