बिहार के सहकारिता मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मर्डर पर ₹11 करोड़ के इनाम का एलान
बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने पुलिस को पत्र भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुरेंद्र की हत्या करने वाले को ₹11 करोड़ का इनाम दिए जाने की बात कही गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने पोस्ट की है।
read more at Twitter


