बिहार के स्कूल में कक्षा 5 के छात्र को 12वीं के छात्रों ने बेल्ट से पीटा व ठंडे पानी से नहलाया
भागलपुर (बिहार) के एक आवासीय स्कूल में 5वीं के एक छात्र से शुक्रवार रात 12वीं के 2 छात्रों ने कथित तौर पर रैगिंग की। पीड़ित छात्र के अनुसार, नाश्ता नहीं पहुंचाने व बर्तन नहीं धोने को लेकर सीनियर्स ने उसे बेल्ट से पीटा और ठंडे पानी से नहलाया। पीड़ित छात्र के परिजन ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
read more at हिन्दुस्तान


