Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के स्कूल में बारिश का पानी भरने पर बच्चों को सड़क पर बैठाकर पढ़ाया गया, वीडियो आया सामने

short by अनिल कुमार / on Friday, 6 October, 2023
बांका (बिहार) में बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल के कमरों में पानी भर गया है। क्लासरूम में पानी भरने के कारण बच्चे सड़क पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। प्रधानाचार्य मनोज पासवान ने कहा कि अधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।