बिहार के हाजीपुर में ईवीएम में खराबी के चलते आधे घंटे तक रुका रहा मतदान
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र (बिहार) में सोमवार को एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आ गई जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। वहीं, वैशाली के महुआ में भी एक केंद्र पर ईवीएम में खराबी आई जिसे बदल दिया गया है। इसके अलावा मधुबनी में एक केंद्र पर संदिग्ध गतिविधि के आरोप में दो लोग पकड़े गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


