बिहार पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश टिंकू मियां को किया गिरफ्तार
भागलपुर (बिहार) पुलिस ने 14-वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश टिंकू मियां को बीरभूम (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि टिंकू टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है और उसके खिलाफ हत्या व आर्म्स ऐक्ट के 3-3 और हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। बकौल पुलिस, टिंकू भागलपुर में नहीं रहता था।
read more at हिन्दुस्तान


