बिहार पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने पर सज़ा व जुर्माने को लेकर क्या एडवाइज़री जारी की है?
बिहार पुलिस ने संशोधित आर्म्स ऐक्ट के तहत एडवाइज़री जारी की है कि हर्ष फायरिंग करने पर 2-साल तक की जेल की सज़ा होगी या ₹1 लाख का जुर्माना लगेगा या सज़ा के साथ जुर्माना भी लगेगा। बकौल पुलिस, हर्ष फायरिंग करने पर हथियार का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। इसके मद्देनज़र सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


