बिहार प्रशासनिक सेवा के 127 अधिकारियों का हुआ प्रमोशन
बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 127 अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन अधिकारियों में से 2 को विशेष सचिव, 4 को अपर सचिव, 4 को संयुक्त सचिव, 37 को अपर समाहर्ता और 80 को उप सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
read more at बिहार सरकार


