बिहार बीजेपी के प्रवक्ता ने मणिपुर की घटना को लेकर पार्टी से दिया इस्तीफा
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर विनोद शर्मा ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के मामले में 'कार्रवाई न होने पर' पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है, "बेटी बचाओ का झांसा देने वाली बीजेपी में काम कर मैं कलंकित महसूस कर रहा हूं।"
read more at हिन्दुस्तान


