बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया जारी, टॉपर्स की सूची आई सामने
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने शनिवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 96.40% अंक हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया है। वहीं, साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार (96.20%) और कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी (95.60%) ने टॉप किया है। इस साल 12वीं में 87.21% विद्यार्थी पास हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


