बिहार में 10 साल के लड़के की उसके सहपाठी ने गला रेतकर की हत्या
गोपालगंज (बिहार) में बुधवार को एक 10-वर्षीय लड़के की उसके सहपाठी ने अपने दोस्तों संग मिलकर कथित तौर पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। लड़के को बचाने गए एक बुज़ुर्ग ने बताया कि एक बच्चे ने उसकी पीठ पर भी चाकू से वार किया। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चों के बीच स्कूल में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


