बिहार में 12वीं के छात्र ने मां से मारपीट करने वाले 45 वर्षीय पिता की चाकू से गोदकर की हत्या
हाजीपुर (बिहार) में बुधवार को 12वीं के एक छात्र ने 45-वर्षीय पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र का पिता रोज़ाना नशे की हालत में उसकी मां को पीटता था और छात्र के बार-बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। बकौल रिपोर्ट्स, पिता द्वारा मां को अक्सर पीटने से तंग आकर छात्र ने उसकी हत्या कर दी।
read more at ABP न्यूज़


