Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 13 साल पहले पत्रकार की हत्या के मामले में 14 लोगों को हुई उम्रकैद

short by shashank mishra / on Thursday, 23 September 2021
बिहार के समस्तीपुर में एक अदालत ने 2008 में हिंदी अखबार के लिए काम करने वाले विकास रंजन नामक पत्रकार की हत्या के मामले में 14 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। इनमें से एक दोषी लोक जनशक्ति पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, ज़मीन विवाद में विकास के रिश्तेदारों ने ही उनकी हत्या करवाई थी।