Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 28,000 विद्यार्थियों के फॉर्म में जेंडर के कॉलम में गलती से भरा गया 'अन्य'

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 9 September 2022
मुज़फ्फरपुर (बिहार) की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी में बी.ए. प्रथम वर्ष के आवेदन फॉर्म में 28,000 विद्यार्थियों का गलत 'जेंडर' लिखे जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, फॉर्म के जेंडर वाले कॉलम में पुरुष या महिला की जगह 'अन्य' भर दिया गया था। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस गड़बड़ी के लिए साइबर कैफे को ज़िम्मेदार बताया है।