बिहार में 3,000 से अधिक एएसआई का सब-इंस्पेक्टर के पद पर किया गया प्रमोशन
बिहार के एडीजी (मुख्यालय) जीएस गंगवार ने बताया है, "3,279 एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) को सब-इंस्पेक्टर पद का कार्यकारी प्रभार दिया गया है।" उन्होंने बताया, "करीब 2,000 एएसआई के मामले अभी समीक्षाधीन हैं। 1,000 के करीब सब-इंस्पेक्टर के प्रमोशन की कार्रवाई जारी है।" बकौल गंगवार, बिहार पुलिस के कर्मियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु 22 नए प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति मिली है।
read more at X (formerly Twitter)


