बिहार में 4 युवकों ने पैसे खत्म होने के बाद लूटा था पेट्रोल पंप, 3 आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से छुट्टी मनाकर लौट रहे चार युवकों ने पैसे खत्म होने के बाद भागलपुर (बिहार) में 10 मई की देर रात पेट्रोल पंप से ₹33,000 लूटे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने अपनी कार में डीज़ल डलवाया था और भुगतान नहीं किया था।
read more at हिन्दुस्तान


