बिहार में 4 हाथ, 4 पैर व 2 दिल के साथ बच्ची का हुआ जन्म; 20 मिनट बाद ही हुई मौत
छपरा (बिहार) के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में सोमवार को एक बच्ची का जन्म हुआ जिसके 4 हाथ, 4 पैर और 2 दिल थे लेकिन एक ही सिर था। हालांकि, जन्म के करीब 20 मिनट बाद ही बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं।
read more at इंडिया टीवी


