Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 6 माह तक लोड से अधिक बिजली की खपत होने पर भी नहीं देना होगा एक्सट्रा चार्ज

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 2 August, 2023
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की दो डिस्कॉम कंपनियों एनबीपीडीएल और एसबीपीडीएल ने कहा है कि आगामी 6 महीने तक विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित लोड से अधिक डिमांड होने पर पेनल्टी के तौर पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को केवल उपयोग किए गए वास्तविक भार के हिसाब से मिले बिल का भुगतान करना होगा।