बिहार में 6 साल बाद घर लौटा शख्स, मृत मानकर पत्नी कर चुकी थी दूसरी शादी
अररिया (बिहार) ज़िले से 6 साल पहले लापता हुआ एक शख्स अपने घर लौट आया है। बकौल रिपोर्ट्स, 3 बच्चों का पिता 45-वर्षीय शख्स एक हादसे में मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद लापता हो गया था जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे मृत मानकर दूसरी शादी कर ली थी। लापता शख्स को खोजने में स्थानीय पार्षद ने मदद की थी।
read more at News24 हिन्दी


