Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में अवैध नियुक्ति के चलते स्वास्थ्य विभाग के 70 कर्मचारी बर्खास्त, 40 हो चुके हैं रिटायर

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 18 July 2023
बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में अनियमितताओं के कारण मुज़फ्फरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात 70 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। मुज़फ्फरपुर के सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा के अनुसार, ये नियुक्तियां 1980 में की गई थीं। उन्होंने बताया कि 70 कर्मचारियों में से 40 पहले ही रिटायर हो चुके हैं और 5 की मौत हो चुकी है।