बिहार में आईपीएस अफसर की फर्ज़ी फेसबुक आईडी के ज़रिए जेडीयू नेता से हुई ₹80,000 की ठगी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक आईपीएस अधिकारी की फर्ज़ी फेसबुक आईडी से जेडीयू नेता बेचन महतो से ऑनलाइन ₹80,000 से अधिक ठग लिए गए। महतो से फोन नंबर लेने के बाद ठग ने कहा, "एक अधिकारी दोस्त का जम्मू ट्रांसफर हुआ है जिसे अपना फर्नीचर बेचना है।" वॉट्सऐप पर सामान की फोटो देखने पर उन्होंने रुपए ट्रांसफर कर दिए।
read more at हिन्दुस्तान


