बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 24 घंटों में हुई 11 लोगों की मौत, मुआवज़ा घोषित
बिहार में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को दुखद बताते हुए ट्वीट किया, "प्रत्येक मृतक के आश्रित को ₹4 लाख मुआवज़ा दिया जाएगा...खराब मौसम में घरों में रहें...सुरक्षित रहें।" आकाशीय बिजली गिरने से पूर्णिया व अररिया में 4-4 जबकि सुपौल में 3 मौतें हुईं।
read more at लेटेस्टली


