बिहार में आज पेश हुए ₹2.61 लाख करोड़ के बजट की प्रमुख घोषणाएं क्या हैं?
बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने 2023-24 के लिए राज्य का ₹2.61 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। बीपीएससी के ज़रिए 49,000, बीटीएससी से 12,000 और बीएसएससी से 2,900 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पीएमसीएच के विस्तार के लिए ₹5,540 करोड़ आवंटित हुए जबकि 21 सदर अस्पतालों को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। मुज़फ्फरपुर और पूर्णिया में खादी मॉल बनेगा।
read more at हिन्दुस्तान


