Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आरक्षण बढ़ाकर 75% किए जाने के फैसले पर पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब

short by अनिल कुमार / on Friday, 1 December, 2023
पटना हाईकोर्ट ने बिहार में लागू 75% आरक्षण वाले कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फिलहाल इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से 12 जनवरी 2024 तक जवाब मांगा है। पिछले महीने राज्य सरकार ने एससी-एसटी, ओबीसी और ईबीसी की आरक्षण सीमा बढ़ाकर 65% करने वाला कानून लागू हुआ था।