बिहार में आरजेडी नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, नेता ने परिवार संग छिपकर बचाई जान
रोहतास (बिहार) में रविवार रात बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने आरजेडी नेता आशुतोष सिंह के घर पर कई राउंड फायरिंग की। बकौल रिपोर्ट्स, सिंह ने इस दौरान परिवार संग घर में छिपकर जान बचाई और पुलिस को घटनास्थल से 9 खोखे मिले हैं। आशुतोष ने बताया कि उनको व उनकी पत्नी को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


