बिहार में ई रिक्शा के पीछे चल रही महिला 7 फीट गहरे मैनहोल में गिरी, सामने आया वीडियो
बिहार के पटना में फोन पर बात करते हुए ई रिक्शा के पीछे चल रही एक महिला अचानक मैनहोल में गिर गई जिसका वीडियो सामने आया है। 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, मैनहोल करीब 7-8 फीट गहरा था व उसका ढक्कन खुला हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों ने समय रहते महिला को मैनहोल से बाहर निकाल लिया।
read more at Times Now नवभारत


