बिहार में एक ही परिवार की 2 महिलाओं की ट्रेन से कटकर हुई मौत
बेगूसराय (बिहार) में शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की 2 महिलाओं की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलाएं ऋषि कुंड में स्नान के लिए घर से निकली थीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
read more at हिन्दुस्तान


