बिहार में एमएलसी व विधायकों को सालाना मुफ्त मिलेगी 30000 यूनिट बिजली, कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में बिहार विधान मंडल (सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेंशन) नियमावली, 2006 में एक संशोधन को मंज़ूरी दी गई। इसके तहत बिहार में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को सालाना 24,000 की जगह 30,000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई।
read more at ABP न्यूज़


