Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ओमीक्रॉन के खतरे के बीच 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पार्कों को बंद करने का आदेश

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 29 December 2021
बिहार सरकार ने देश में ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच जैविक उद्यान समेत सभी पार्क 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, "किसी भी पार्क में नववर्ष के जश्न की इजाज़त नहीं होगी। यह फैसला नववर्ष पर भीड़ के इकट्ठा होने को रोकने के लिए लिया गया है।"
read more at ANI