Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में करंट से झुलसे बंदर को इलाज के लिए युवक ने रिक्शे से पहुंचाया अस्पताल

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 28 November, 2023
भोजपुर (बिहार) में करंट लगने के चलते झुलसे बंदर को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाते चंदन नामक युवक का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। चंदन ने बताया कि बिजली के खंभे पर चढ़कर उतर रहा बंदर करंट लगने से घायल होकर गिर गया था। चंदन ने निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बंदर को पशुओं के अस्पताल पहुंचाया।