बिहार में कर्ज़ लेकर शख्स ने पी ₹20,000 की शराब, पैसे न चुका पाने के तनाव में किया सुसाइड
बिहार के मुज़फ्फरपुर में जमील खान नामक 55 वर्षीय शख्स ने कर्ज़ लेकर करीब ₹20,000 की शराब पी और पैसे न चुका पाने के तनाव में कथित तौर पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के अनुसार, परिवार आर्थिक तंगी से गुज़र रहा है। बकौल खबर, जमील खान वेल्डिंग और पेंटिंग का काम करता था।
read more at हिन्दुस्तान


