Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में कल किन ज़िलों में हो सकती है मूसलाधार और भारी बारिश?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 5 August, 2023
पटना (बिहार) स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह के लिए जमुई, नवादा और शेखपुरा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पटना, मुज़फ्फरपुर, सारण, जहानाबाद, गया, नालंदा, मुंगेर और बांका में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, राज्य के सभी 38 ज़िलों में आंधी-तूफान चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
read more at Twitter