Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में कारोबारी से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई, कहा गया- पैसे होने पर घर पर झंडा लगा देना

short by शिव / on Monday, 11 September, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के मज़हरुल हक नामक कारोबारी से स्पीड पोस्ट से लेटर भेजकर ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। लेटर में कहा गया है कि पैसे का इंतज़ाम हो जाए तो घर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर हरा झंडा लगा देना। रंगदारी न देने पर कारोबारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।