Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में किराना दुकान से ज़ब्त किए गए बाघ की खाल और हिरण के सींग

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 3 July, 2023
छपरा (बिहार) में वन विभाग ने एक किराना दुकान में छापेमारी कर बाघ की खाल, हिरण के सींग, कछुए के कई कवच और सांप के केंचुल ज़ब्त किए हैं। मामले में 2 दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय वन अधिनियम, 1927 और जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
read more at Twitter