बिहार में कोर्ट में मुकदमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
गोपालगंज (बिहार) के सिविल कोर्ट में शनिवार को एक मुकदमे की पैरवी के दौरान हार्ट अटैक आने से दिलीप कुमार त्रिपाठी नामक वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत हो गई। एक अन्य अधिवक्ता ने बताया कि त्रिपाठी पैरवी करते हुए अचानक से बेहोश होकर गिर गए थे। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य बंद रखने का फैसला किया।
read more at News18 हिंदी


