Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में क्लर्क के पास मिली ज़मीन व कई लग्ज़री गाड़ियों समेत ₹2 करोड़ की अवैध संपत्ति

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 23 June, 2023
बिहार में विशेष निगरानी टीम ने गुरुवार को मुज़फ्फरपुर सिविल सर्जन कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक सुबोध ओझा के घर समेत 3 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में उनके पास करीब ₹2.13 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली है। इसमें ₹90.6 लाख की ज़मीन और सफारी, इनोवा, थार समेत कुल ₹60 लाख की 9 गाड़ियां शामिल हैं।