Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में खुदाई में मिली भगवान की प्राचीन मूर्ति को किया गया ज़ब्त, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

short by खुशी / on Friday, 15 March, 2024
जहानाबाद (बिहार) में गुरुवार को तालाब की खुदाई के दौरान राधा-कृष्ण की प्राचीन मूर्ति मिली जिसे प्रशासन ने ज़ब्त कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन द्वारा मूर्ति ले जाए जाने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नैशनल हाईवे जाम कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर जाम खुलवा दिया।